बगहा, जून 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय हरिवाटिका चौक स्थित आवास पर सोमवार को आयोजित एक औपचारिक समारोह में वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक श्री नर्मदा मिश्र 'नवीन' को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रो शोभा लाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. शोभा लाल, निदेशक (उच्च शिक्षा), बीजीआई गोरखपुर ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर अभिनंदित किया।प्रो. लाल ने कहा कि नर्मदा मिश्र 'नवीन' ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला होते हैं तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।समारोह में उपस्थित श...