मैनपुरी, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के ग्राम लालपुर में रविवार को भव्य धम्म शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने फीता काटकर किया। यह आयोजन चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान, बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान तथागत बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। शोभायात्रा ग्राम लालपुर से प्रारंभ होकर रसूलपुर स्थित बुद्ध विहार पहुंची और वहां से होते हुए जोत स्थित बाबा साहेब अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया और उनके लिए जलपान व शीतल पेय की व्यवस्था की। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती केवल उत्सव नहीं, सामाजिक चेतना का पर्व: योगेश बुद्ध का दर्शन करुणा, अहिंसा और मा...