कन्नौज, मार्च 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के ताजपुर रोड स्थित महावीर फौजी के मार्केट में सविता समाज का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में एकजुटता और बच्चों की बेहतर शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यदि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो भविष्य में समाज और देश दोनों का नाम रोशन करेंगे। साथ ही सभी लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढऩे का आवाहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। सम...