गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- सैदपुर। नगर के मेन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सकल हिंदू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. समीक्षा बरनवाल और मुख्य वक्ता विवेकानंद सिंह ने किया। डॉ. समीक्षा बरनवाल ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत को केवल अतीत की सोने की चिड़िया तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामर्थ्य, संगठन और संकल्प से युक्त सोने का गरुण बनना होगा। उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से समाज को दिशा देने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विवेकानंद सिंह ने कहा कि भारत को मजबूत बनाने के लिए आंतरिक एकता आवश्यक है। उन्होंने संघे शक्ति कलियुगे का उल्लेख करते हुए संगठित समाज को राष्ट्र की शक्ति बताया। कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.