शिक्षा और संस्कार को समर्पित होगा शताब्दी समारोह
प्रयागराज, जुलाई 5 -- ऐनी बेसेन्ट सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, छोटा बघाड़ा में रविवार को बैठक हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय का शताब्दी वर्ष समारोह आगामी एक अक्टूबर को मनाया जाएगा। भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना एक अक्टूबर 1925 को डॉ. ऐनी बेसेन्ट ने की थी। अब यह विद्यालय विद्या भारती के अंतर्गत ऐनी बेसेन्ट सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज के नए स्वरूप में संचालित हो रहा है। डॉ. राम मनोहर की अध्यक्षता में शिक्षा, संस्कार और सशक्तिकरण पर आधारित शताब्दी समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मंत्री शरद गुप्ता, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.