छपरा, जून 3 -- फोटो इसुआपुर, एक संवाददाता। शिक्षा व रोजी रोजगार से ही बिहार की गरीबी मिटेगी। शिक्षित समाज से ही समृद्ध बिहार का निर्माण हो सकता है। उक्त बातें जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर में मंगलवार को प्रखंड की रामपुर अटौली पंचायत के डोईला गांव स्थित पार्टी के पूर्व जिला युवा अध्यक्ष इंजीनियर कुमार शिवम उर्फ गुड्डू बबुआ के आवासीय परिसर में मंगलवार की देर संध्या आयोजित आत्मीय रात्रि भोज व संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बिहार में सत्ता परिवर्तन कर बिहार के नव निर्माण किए जाने की बात करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित बनाकर ही अमीर-गरीब के बीच की खाई को पाटा जा सकता है। यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव सरकार के 6 माह के कामकाज पर जनमत संग्रह होगा: प्रशांत किशोर बिहारवासियों को गरीबी से निकलने के लिए पढ़ाई, जमीन और पूंजी जैसे ...