शिक्षा और रोजगार के सवाल पर संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
मधुबनी, जुलाई 23 -- मधुबनी,निज संवाददाता। नीट परीक्षा पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलनों पर कथित दमन के विरोध में गुरुवार को शहर में छात्र-युवा आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च का आयोजन दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों और पटना में राजभवन मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस तथा पानी की बौछार के विरोध में किया गया। सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वाटसन स्कूल पहुंचा और बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर स्मारक के समीप सभा के साथ समाप्त हुआ। मार्च का नेतृत्व आलोक देवराज, मयंक कुमार, राजा कुमार, सुरेंद्र चौधरी, संजय राम, अवधेश ऋषि व अन्य ने किया। इस दौरान छात्र-युवाओं ने केंद्र सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.