सिमडेगा, अप्रैल 27 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित आरसी चर्च में भिखारिएट कैथोलिक सभा का दो दिवसीय 26वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत सुबह 5 बजे मनन-चिंतन से हुई। जिसके बाद डीन फादर राजेश केरकेट्टा के नेतृत्व में मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। उनका सहयोग फादर रफैल केरकेट्टा, फादर अल्बिनुस केरकेट्टा, फादर बेंजामिन केरकेट्टा सहित कई पुरोहितों ने किया। मौके पर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा पर भी विशेष चर्चा की गई। मौके पर मुख्य वक्ता फादर डॉ. केरोबिम तिर्की ने मैंने तुम्हें प्यार किया विषय पर विस्तार से विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- शत प्रतिशत रिजल्ट पर खुशी, 10 2 और बीएड की पढ़ाई शुरू करने की मांग उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में गरी...