लखनऊ, फरवरी 18 -- भीख मांगने की समस्या आमतौर पर लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी न होने के कारण बढ़ रही है। जो बच्चे भीख मांगते हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं वयस्क जिम्मेदार होते हैं। इसलिए जरूरी है कि भिक्षावृत्ति के असली कारणों को समझा जाए और इसमें बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों की भूमिका को गंभीरता से लिया जाए। यह बातें डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कही। विवि के समाज कार्य विभाग व राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान दिल्ली के सहयोग से भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की विशेष सेवायें विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा और लोगों को जागरूक कर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। चित्र प्रदर्शनियों का सभी ने अवलोकन किया। एलयू समाज कार्य विभाग के प्रो. अनूप कुमार ने बाल भिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.