देहरादून, अप्रैल 7 -- शिक्षा और खेल दोनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। यह बात मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्री गुरू राम राय इंटर कॉलेज मोथरोवाला में आयोजित सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा कि यह नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल उन्नयन व आधुनिक, रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों में खेल गतिविधियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। हाल ही में आयोजित देशव्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.