बिजनौर, मई 11 -- नांगल सोती। आरबीएस इंटर कॉलेज प्रांगण में महिला सशक्तिकरण एवं जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रों को भी सम्मानित किया। मंच से वर्मा ठाकुर, विमा माहौटे, विजया शर्मा, उमा गढ़िया और ममता मंजरी ने संगीतमय उद्बोधन दिया। वक्ताओं ने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह समय दूर नहीं जब भारत अपने आपको विश्वपटल पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगा। कहा कि परिवारों में बिखराव, नई पीढ़ी की दिशाहीनता, जीवन मूल्यों का पतन जैसी कुछ प्रमुख समस्याएं ऐसी हैं जिनका सीधा समाधान महिला सशक्तिकरण में ही है। बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य हैं और इनके शिक्षण की प्रथम गुरु एक महिला ही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रामावतार सिंह, मंजू त्यागी, नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.