नवादा, मई 7 -- आज का युवा किताबों से दूर भाग रहा है, जो चिंताजनक है। हर व्यक्ति के पास कम से कम एक किताब हमेशा होनी चाहिए। एक खत्म हो तो दूसरी शुरू करें। शिक्षा और कौशल से हमारे समाज की तस्वीर बदलेगी। ये कहना है पटना के ग्लोबल शिक्षक और खान जीएस रिसर्च सेंटर के संस्थापक खान सर का, जो बुधवार को शहर के मोती बिगहा, गोनवां में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किताबें ज्ञान का निचोड़ हैं। अगर कोई लेखक 100 पन्नों की किताब लिखता है, तो उसके पीछे उसकी 1200 पन्नों की मेहनत और जीवन भर का अनुभव होता है। वह 1200 पन्नों का निचोड़ हमें उन 100 पन्नों में देता है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल का उपयोग उपयोग से ज्यादा दुरुपयोग में हो रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे तकनीक का इस्तेमाल सीखने और आगे बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.