शिक्षा और कला का समन्वय व्यक्तित्व विकास की आधारशिला
चित्रकूट, जुलाई 19 -- चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के लोक शिक्षा एवं जन संचार विभाग ने कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति व नवाचार का मनोहारी संगम देखने को मिला। प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने दीप प्रज्जवलन व फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक कलाकृतियां, शिक्षण सामग्री, हस्तशिल्प एवं रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। कुलगुरु प्रो चौबे ने प्रत्येक कलाकृति का बारीकी से अवलोकन किया। बीएड के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। छात्राओं ने प्रस्तुत कठपुतली नृत्य ने अपनी सृजनात्मकता और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.