शिक्षा और एकजुटता से मजबूत होगा अंसारी समाज
मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद समेत संगठन के पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अंसारी समाज की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए बच्चों और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा समाज में एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया। हैंडलूम उद्योग और उससे जुड़े कामगारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष हाजी अशरफ ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं। बैठक में अक्टूबर या नवंबर में मुरादाबाद में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस का बड़ा सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। जिया उर रेहमान को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.