पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर 'प्रोजेक्ट बदलाव' के अंतर्गत रवीन्द्र भवन टाउन हॉल, पाकुड़ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अपने- अपने क्षेत्र में प्रोजेक्ट बदलाव के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता सशक्तीकरण की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। बेटा और बेटी के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा दोनों को समान अवसर और जीवन कौशल सिखाना आवश्यक है। उ...