भदोही, अप्रैल 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर में रविवार को सभासद श्रीदेवी बिंद के आवास पर गोरखपुर के पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद का स्वागत किया गया। इस दौरान समाज की शिक्षा, जागरूकता को लेकर चर्चा की गई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया गया। कहा कि शिक्षा हासिल करने के साथ ही राजनीतिक भागीदारी भी बिंद समाज के लिए बेहद ही जरूरी है। वोट बैंक के रूप में राजनीतिक दलों द्वारा प्रयोग किया जाता है। इस मौके पर विजय कुमार बिंद, मनोज मोदनवाल, विजय त्यागी, आशीष रावत, संतोष मिश्रा, चंद्रशेखर निषाद, सचिन निषाद, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजेश बिन्द, राकेश यादव, देवी प्रसाद पांडे, पिंटू दास रहे। यह भी पढ़ें- अररिया: मोदी के 'मन की बात' के बाद सांसद का युवाओं से संवाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.