गोपालगंज, अगस्त 22 -- गोपालगंज। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अब पहले की तुलना में अधिक वित्तीय विकल्प मिलेंगे।  जिला प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षा ऋण में कमी किए जाने की खबर को सरकार ने तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

नई व्यवस्था के तहत ऋण जारी विज्ञप्ति के अनुसार नई व्यवस्था के तहत दो लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से मिलेगा, जबकि दो से चार लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके अलावा योजना को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल और बैंकों से जोड़ा गया है। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को 10 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलने का प्रावधान है। इससे उच...