शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला-इंदु सिंह
सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर ने प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर में एक सराहनीय पहल के तहत 101 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। स्कूल बैग पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल की इंदू सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। निशा पांडेय एवं दिशिता महिला मंडल की सचिव तूलिका श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्याओं ने भी बैग वितरित कर बच्चों से मन लगाकर पढ़ने को कहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने महिला मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.