मेरठ, मार्च 31 -- सीसीएसयू कैंपस में शोध एवं विकास निदेशालय एवं शिक्षा विभाग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विवि के सहयोग से 'भारत और कोरिया के मध्य वर्चुअल लर्निंग कंटेंट शेयरिंग' विषय विशेष व्याख्यान हुआ। कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बतौर मुख्य वक्ता प्रो.क्वांग सिक चुंग वर्चुअल लर्निंग कंटेंट के निर्माण, संरचना और प्रभावी प्रसार को समझाया। प्रो.क्वांग ने काह कि वर्तमान समय में एआई्र क्लाउड कंप्यूटिंग, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जैसी उभरती डिजिटल तकनीकों ने शिक्षा के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। अब शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं रही बल्कि यह किसी भी समय और किसी भी स्थान पर उपलब्ध हो रही है। प्रो.चुंग ने कहा कि वर्चुअल लर्निंग कंटेंट केवल सूचना प्रदान करने का माध्यम नहीं बल्कि यह इंटरैक्टिव, सहभागी और छात्र-केंद्रित होना चाहिए। प्रो.चुग के ...