नोएडा, मई 17 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। उम्मीद संस्था द्वारा गांव दुजाना में नशा नहीं, शिक्षा जरूरी है विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह ने की और मंच संचालन बालचंद नागर ने किया। संस्था के संस्थापक देवेन्द्र कुमार नागर और जागेश कुमार ने कहा कि युवा नशीले पदार्थों की चपेट में आकर शिक्षा दूर हो रहे हैं। इस दौरान 50 बच्चों को नि शुल्क पुस्तकें देकर शिक्षा को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...