रिषिकेष, फरवरी 26 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को देहरादून में शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा और अन्य आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दखल की मांग की। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि देहरादून में विद्यालय का नाम परिवर्तन किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। कहा कि यह घटना न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कानून व्यवस्था को भी गंभीर रूप से आहत करती है। सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारियों के साथ इस प्रकार की घटना होना यह दर्शाता है कि प्रदेश मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.