शिक्षाशास्त्र विभाग में एमए की छात्राओं द्वारा शोध प्रक्रिया की प्रस्तुतिकरण
बरेली, अप्रैल 24 -- साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में गुरुवार को एमए की छात्राओं द्वारा अपने शोध-प्रबंध के विषय को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया। एमए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने केस अध्ययन विधि के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर लघु शोध प्रबंध के विभिन्न सोपानों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया। विशिष्ट बालकों पर अध्ययन, सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विषयों से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही जनसंचार माध्यमों में महिलाओं का चित्रण विषय पर भी छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो राधा यादव, डॉ. ज्योति गुप्ता, श्रीमती महिमा यादव एवं डॉ. दिव्या यादव के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- शोध प्रगतियों का हुआ प्रस्तुतीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.