बागपत, अप्रैल 14 -- रालोद राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना ने सोमवार को जीवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि शिक्षाविद प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने पूरे जीवन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए संघर्ष किया। वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई। 10 मई को उनके जन्मोत्सव उनकी प्रतिमा का गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल परिसर अनावरण किया जाएगाा। इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव डा.अनिल आर्य, डा. सुनील आर्य, पं. बृजमोहन शास्त्री, सोमपाल सिंह, कुणाल आर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सरला बिरला स्कूल में कृषि पर्व और आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- सैलई धाम के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे विद्धान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...