शिक्षाविद उमेश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर। शहर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रणव कुमार के पिता सह शिक्षाविद उमेश प्रसाद सिंह का निधन 85 वर्ष की उम्र में 17 जून को हो गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उमेश प्रसाद सिंह को 20 दिन पूर्व गंभीर ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वे लगातार आईसीयू में भर्ती थे। वे एक सम्मानित शिक्षाविद् एवं उच्च विद्यालय के शिक्षक रहे थे। स्वर्गीय सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह के बहनोई थे। अपने पीछे वे चार पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका बरारी घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.