धनबाद, फरवरी 20 -- जीएनएम हाई स्कूल के पूर्व शिक्षक व शिक्षाविद अशोक पाठक (78) का बुधवार को निधन हो गया। वे गिरिडीह, कोडरमा व धनबाद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा हाई स्कूल से की थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र शिशिर कुमार पाठक डीएवी कतरास में शिक्षक हैं, जबकि छोटे पुत्र बसंत कुणाल पत्रकार हैं। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. मधुमाला, डॉ. रंजीत कुमार, सीके पांडे एवं डीएवी कतरास के शिक्षकों ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.