अंबेडकर नगर, अप्रैल 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद रहे अनिरुद्ध सिंह परिवार की पांचवीं पुण्यतिथि एएसपी विद्यापीठ में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर हवन-पूजन एवं प्रार्थना का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल जयशंकर पांडे तथा निदेशक निर्मला सिंह ने अनिरुद्ध सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उनके पुत्र अरुण सिंह एवं सुधीर सिंह ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वे एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भौतिकी और गणित जैसे जटिल विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज को ज्ञान की रोशनी दी। वे नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक रहे और समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। कार्यक्रम के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.