आरा, अप्रैल 12 -- पीरो। नगर परिषद् क्षेत्र के नया बस पड़ाव स्थित एक सभागार में शिक्षाविद् निर्मला देवी की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी। मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके पति और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमाशंकर पाण्डेय ने की। तैलचित्र पर माल्यार्पण के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में अरुण पाण्डेय, अमित पाण्डेय, सनोज पाण्डेय, राजू पाण्डेय और दीपक पाण्डेय प्रमुख रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...