शिक्षाविद् आदित्यनाथ जयंती पर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा
बांका, अगस्त 1 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार विद्यापीठ के पूर्व सचिव व शिक्षाविद आदित्यनाथ जी का 65 वां जन्मोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। सबसे पहले अद्वैत मिशन प्रांगण उनके चित्र के समक्ष चेयरमैन अरविंदाक्षण मड़बथ एकेडमिक हेड शोभा नायर प्रिंसिपल मोहनदासन मुरली झा सहित अन्य दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित यह संस्थाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में हम सतत प्रयासरत है। वहीं अद्वैत मिशन बीएड कॉलेज में प्राचार्य डॉ. साकिब तौफीक की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं ने आदित्यनाथ सर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शिक्षा, सेवा, अनुशासन एवं संस्कारों के प्रति योगदान को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर हुई विशेष प्रार्थना सभा कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.