बिहारशरीफ, मई 2 -- शिक्षाविदों ने बुद्ध पूर्णिमा को ज्ञान दिवस के रूप में मनाया विद्वानों का लगा जमावड़ा, बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प उदंतपुरी बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना को जाएंगे कोर्ट : गोपालशरण सिंह बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा मोड़ मोहनपुर में उदन्तपुरी वर्चुअल बौद्ध विश्वविद्यालय निर्माण समिति द्वारा बुद्ध पूर्णिमा को ज्ञान दिवस के रुप में मनाया गया। इसमें पटना समेत कई जिले व प्रदेश के विद्वान शामिल हुए। लोंगो ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विद्वानों ने बुद्ध के उच्च विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि बुद्ध की वाणी आज भी प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर की देश-दुनिया में शांति कायम रखी जा सकती है। यह भी पढ़ें- भगवान बुद्ध के बताये रास्तों पर चलकर होगा व...