वरीय संवाददाता, नवम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार MLC चुनाव में तिरहुत स्नातक क्षेत्र से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा को समर्थन देने की घोषणा से सियासत गरमा गई है। सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर इस पर प्रतिक्रियाओं और भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है। ब्रजवासी के इस कदम को कोई मास्टर स्ट्रोक बता रहा है, तो कोई अनुचित करार दे रहा। भाजपा और जदयू के बीच सियासी खींचतान की चर्चा करने वाले इसे इसकी नजीर बता रहे हैं। विधान परिषद चुनाव में ब्रजवासी से हारे जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा द्वारा एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से इस चर्चा को हवा मिल रही है। उन्होंने लिखा था, 'मन में कभी- कभी यह सवाल भी उठता है कि क्या मैं अपने ही परिवार के भीतर रचे गए चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह अकेला पड़ गया'। कु...