शिक्षामित्र संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष तीर्थदेव शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना के प्रथम चक्र में प्रशिक्षण और प्रथम चक्र के मानदेय अति शीघ्र दिलाने की मांग रखी गई। नगर मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार पीलीभीत और तहसीलदार बीसलपुर से फोन पर वार्ता की। वार्ता से पता चला कि तहसील बीसलपुर व तहसील अमरिया और नगर पालिका पीलीभीत के कार्मिकों का मानदेय नहीं आया है, जिसकी मांग कर दी गई है। अन्य सभी तहसीलों तथा नगर पालिका व पंचायत का मानदेय जिले से पिछले सप्ताह ही प्राप्त हुआ है, जिसके भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने डीएम की भेंट, ज्ञापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.