शिक्षामित्र संघ की बैठक में सुभाष व सीमा को मिली नई जिम्मेदारी
गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को पंत पार्क में जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई। इस दौरान सुभाष को खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष तथा सीमा को महिला प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राम नगीना निषाद ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी शिक्षामित्रों की सदस्यता का सत्यापन कर उन्हें रसीद जारी की जाएगी, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.