शिक्षामित्र व अनुदेशक खुश, 12 माह का होता तो बेहतर
कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। परिषदीय स्कूलों में अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार प्रति माह (11 माह) और शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार प्रतिमाह (11 माह) पहली अप्रैल से किए जाने का आदेश आते ही शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया। शिक्षक महासभा के संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी ने कहा कि यदि अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को पूरे 12 माह का मानदेय अनुमन्य किया जाता तो अच्छा होता। वे किसी न किसी रूप में वर्ष भर शिक्षण कार्य से जुड़े रहते हैं। मानदेय वृद्धि एक अप्रैल 2026 से लागू की जा रही है। यदि 2025 से यह आदेश लागू होता तो उन्हें कुछ लाभ मिल सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.