देवरिया, अप्रैल 9 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को बीआरसी परिसर में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने एकत्र होकर प्रदेश सरकार के फैसले का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे अपने लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय शिक्षा कर्मियों के सम्मान से जुड़ा हुआ है और इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी।इस दौरान अजीत कुमार, विवेक सिंह, कुलदीप सिंह, राजकपूर, प्रवीण सिंह, गणेश पाण्डेय, पवन मिश्रा आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.