गाजीपुर, मई 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों के वेतन वृद्धि होने पर मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री पंचायत राज विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ओमप्रकाश राजभर और राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हर विकास खंड से दस-दस शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए चेक भी दिया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी अल्प मानदेय पर इनके द्वारा दी जा रही सेवाएँ सराहनीय है। सरकार और प्रशासन इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.