प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर में सोमवार दोपहर एक शिक्षामित्र ने घर के भीतर सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घर के लोगों ने पुलिस को करंट से मौत की जानकारी दी, लेकिन पंचनामा के दौरान हकीकत सामने आई तो परिजनों ने भी सच बता दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहलोलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र था। उसका पिता देहात कोतवाली थाने में चौकीदार है। परिवार के लोगों के अनुसार योगेंद्र अक्सर शराब के नशे में रहने लगा। इसे लेकर घर में कलह होने लगी। सोमवार दोपहर भी उसके नशे में होने को लेकर घर में विवाद हुआ तो उसने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस कार्रवाई के डर से परिवार के लोगों ने यूपी 112 को करंट लगने से मौत की जानकारी ...