सहारनपुर, अप्रैल 27 -- नागल। मुख्यमंत्री की जनसभा में शिक्षा मित्र की हार्ट अटैक से मौत के बाद सोमवार को गांव पहुंचे एसडीएम सदर सुबोध कुमार, प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई सहित अन्य भाजपाईयों ने शिक्षामित्र धूम सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर सभी ने धूम सिंह की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है और इसकी भरपाई संभव नहीं, लेकिन इस आर्थिक सहयोग से परिवार को संबल मिलेगा।बता दें शिक्षा मित्र धूम सिंह 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री की सभा में शामिल हुए थे, जहां मुख्यमंत्री के जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.