सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के प्रतापपुर कमैचा के प्राथमिक विद्यालय भुआ पठखौली(कसई पुर) की शिक्षामित्र शशिकला तिवारी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पति व दो बच्चे छोड़ गई। इस दुखद घड़ी मे आदर्श शिक्षामित्र संगठन परिवार के ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, मंत्री भजन लाल, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, विनोद सरोज, ज्ञानशंकर पाठक, सन्तोषकुमार, राजा राम, रामजीत आदि दिवंगत शिक्षामित्र के पैतृक निवास पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने बताया कि शिक्षामित्र के निधन की जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा ने एक शोकसभा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...