लखनऊ, अप्रैल 9 -- यूपी में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया गया। यह बढ़ोत्तरी अप्रैल से की गई है और मई में जो मानदेय इन्हें मिलेगा वह बढ़ा हुआ होगा। शिक्षामित्रों को 18 हजार व अंशकालिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से मानदेय बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। यूपी में 142929 शिक्षामित्र हैं और इन्हें अभी तक 10 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय मिल रहा था। अब यह 18 हजार रुपये मानदेय पाएंगे। दूसरी ओर कुल 24717 अंशकालिक अनुदेशक हैं और इन्हें अभी तक 9 हजार रुपये प्रति महीने मानदेय मिल रहा था। अब यह 17 हजार रुपये प्रति महीने मासिक मानदेय पाएंगे। मानदेय बढ़ाए जाने पर उ...