लखनऊ, अगस्त 6 -- यूपी के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह के नेतृत्व में योगी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने, शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में शामिल किए जाने का अवसर देने व टीईटी पास शिक्षामित्र जो एनसीटीई की सभी अहर्ताओं को पूरा करते हैं, उन्हें नियमित किए जाने की भी मांग की। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि इन मांगों के साथ ही महिला शिक्षामित्रों के तबादले व मूल ...