सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- सिद्धार्थनगर। प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शासन स्तर से शिक्षामित्रों की समस्याओं का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन की ओर से लगातार आदेश जारी किए जा रहे हैं लेकिन कई मामलों में अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि तीन जनवरी 2025 को शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी व महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान की ग्राम पंचायत के विद्यालय में स्थानांतरित करने का शासनादेश जारी हुआ था। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन इसके ब...