लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ। शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय का शासनादेश जारी होने पर गुरुवार को यूपी प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मिलकर आभार जताया। सरकार ने प्रदेश के 1,43,929 शिक्षामित्रों का मानदेय 10 से बढ़ाकर 18 हजार किया है। इस मौके पर सुशील तिवारी, हरिनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, आनंद सिंह यादव, ओम पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...