बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। प्राथमिक विद्यालयों में करीब 26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बीएसए की ओर से नामित अधिकारी बीईओ श्रीराम ने धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन करने के बाद यहां से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को भी ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर बीएसए का आभार जताया। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई के मानक पूरे करने वाले करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्र संघ के पदा...