सोनभद्र, सितम्बर 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्र उत्थान समिति ने बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 25 वर्षों से कार्यरत टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग उठायी ।समिति ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में करीब 80 हजार शिक्षामित्र लंबे समय से बेसिक शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में शिक्षामित्र स्नातक,बीटीसी तथा टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण हैं। संगठन का दावा है कि ये शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षिक अर्हताएं पूरी करते हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: उत्तराखंड की भांति नियमित किए जाएं शिक्षामित्र इसके बावजूद उन्हे...