शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में दिया
जौनपुर, सितम्बर 30 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बीएसए कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि विजय शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षामित्रों को विभागीय कैडर में शामिल करने, 62 वर्ष की सेवा और 12 माह मानदेय की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई गई। संघ ने न्यायालय के आदेशों का पालन कराने की भी मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, योगेश कुमार, मोहम्मद अब्बास, अमर बहादुर यादव, सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.