शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापित किया धन्यवाद
कौशाम्बी, मई 11 -- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने के बाद सोमवार को शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित धन्यवाद ज्ञापन पत्र बीएसए को सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री का शिक्षामित्रों ने आभार जताया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र में शिक्षामित्रों ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने एक लाख 43 हजार शिक्षामित्रों के हित में जो निर्णय लिया है, वह बेहद सराहनीय कदम है। मूल विद्यालयों में शिक्षामित्रों की वापसी एवं महिलाओं को जिले के अंदर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सुविधा दी गई है। इसके अलावा परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा एवं आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे शिक्षामित्रों की स्थिति सुदृढ करने के लिए शासन का निर्णय बेहद सराहनीय है। शिक्षामित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.