गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। शिक्षामित्र स्थानांतरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मानदेय वृद्धि के निर्णय से उत्साहित शिक्षामित्रों ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर खुशी जताई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षामित्रों ने बीएसए और कर्मचारियों को मिठाई खिलाई। हाल में मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने और पूर्व में स्थानांतरण व कैशलेस सुविधा मिलने से शिक्षामित्रों में उत्साह है। संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग की। कार्यक्रम में कई ब्लॉक पदाधिकारी और शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...