आगरा, फरवरी 24 -- प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा, समायोजन व मानदेय वृद्धि की घोषणा किए जाने पर जिले के शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है। सरकार का आभार जताने के लिए संगठन की ओर से प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को जिले के शिक्षामित्रों ने अमांपुर विधायक का अभिनंदन किया। जबकि बुधवार को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का अभिनंदन करेंगे। अमांपुर में विधायक हरिओम वर्मा का स्वागत अभिनंदन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजभान सिंह के नेतृत्व में हुआ। उनके नेतृत्व में दर्जनों शिक्षामित्रों ने विधायक हरिओम वर्मा के निज निवास पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण, अंग वस्त्र और मिष्ठान खिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होने बताया कि बुधवार को नदरई में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का अभिनंदन सुबह साढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.