बरेली, मार्च 8 -- फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव के नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रहपुरा जागीर में त्रिलोक चंद्र डिग्री कालेज में विधायक डॉ. डीसी वर्मा से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने पर मुख्यमंत्री को लिखा आभार पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षामित्रों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है। इस दौरान कुमुद केशव पांडे, दिनेश गंगवार, शिशुपाल सिंह, संजीव गंगवार, आसिम हुसैन, सत्यम गंगवार, राजीव उपाध्याय, उवैस रजा खान, वीरेंद्र गंगवार, दीनानाथ, राजेश गंगवार, प्रदीप यदुवंशी, मोहम्मद आसीन, मोहम्मद युनुस अंसारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.