शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजा। प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में अवसर, सेवा नियमावली और स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने की मांग की गई। संगठन ने नवंबर 2026 में सेवारत शिक्षकों के लिए प्रस्तावित विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को भी आवेदन का अवसर देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षामित्र करीब 25 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में पूरी निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षा मित्रों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.